Post Details

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच यमुना नदी के किनारे पहुंचकर नदी की स्थिति का जायजा लिया तथा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनका एक पुराना वादा याद दिलाते हुए कहा कि वह डुबकी कब लगाएंगे। राहुल गांधी ने यमुना न

Congress - Competitor

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच यमुना नदी के किनारे पहुंचकर नदी की स्थिति का जायजा लिया तथा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनका एक पुराना वादा याद दिलाते हुए कहा कि वह डुबकी कब लगाएंगे। राहुल गांधी ने यमुना नदी के किनारे पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने का वीडियो गुरुवार को एक्स पर जारी किया। उन्होंने कहा, केजरीवाल जी, अब तो 2025 आ गया। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतज़ार कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव के समय केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई का वादा किया था। राहुल गांधी इन दिनों अपनी हर चुनावी सभा में केजरीवाल के इस वादे का उल्लेख करके उन पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने बुधवार को दावा किया था कि केजरीवाल यमुना में स्नान नहीं करेंगे और न ही इसका पानी पीयेंगे क्योंकि ऐसा करने पर वह अस्पताल पहुंच जाएंगे। #Congress #Delhi #DelhiElections #DelhiElection2025 #RahulGandhi #ArvindKejriwal #YamunaRiver

Post media
Current Metrics
  • Reactions
    Total Reactions 123
    Like 105
    Love 1
    Wow 2
    Haha 15
    Sad 0
    Angry 0
  • Shares 6
  • Comments 11
  • Replies
Sentiment Analysis
Score 0.00
Label neutral
Metrics History
Date Likes Shares Comments
No history available
Ask