BJP -
आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पर दिल्ली में उनकी पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के एक-दूसरे से हाथ मिलाने के आरोप लगाया। बाहरी दिल्ली के किराड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एक रोड शो को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने लोगों से कहा कि भाजपा या कांग्रेस दोनों में से किसी को भी वोट देना एक जैसा ही होगा। आप प्रमुख ने कहा, इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच इलू-इलू चल रहा है और दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस को वोट देने का मतलब है भाजपा को वोट देना। गलत बटन न दबाएं, वरना आपका जीवन बेहद कष्टदायी हो जाएगा। #ArvindKejriwal #AAP #BJP #Delhi #DelhiNews #DelhiElections #DelhiElection2025
| Date | Likes | Shares | Comments |
|---|---|---|---|
| No history available | |||